रसोई की महंगाई का मुद्दा उठाकर महिलाओं को लुभाया

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद आवास विकास कालोनी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:55 PM (IST)
रसोई की महंगाई का मुद्दा उठाकर महिलाओं को लुभाया
रसोई की महंगाई का मुद्दा उठाकर महिलाओं को लुभाया

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : आवास विकास कालोनी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को महिला जागरूकता संगोष्ठी संपन्न हुई। सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव अनीता यादव ने रसोई गैस सिलिडर व अन्य खाद्य सामग्री पर आई महंगाई का मुद्दा उठाकर महिलाओं से सपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव अनीता यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने चूल्हे पर खाना बनाने वाली महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलिडर उपलब्ध कराने का झांसा दिया। हकीकत यह है कि मुफ्त सिलिडर देने के साथ ही सिलिडर का मूल्य बढ़ा दिया। अधिकांश परिवारों में सिलिडर खाली पड़े हैं। गरीबों के पास सिलिडर भरवाने के रुपये नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अन्य खाद्य सामग्री भी बेतहाशा महंगी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाएं सपा का साथ दें। समाजवादी सरकार महंगाई के मुद्दे पर गंभीर रहती है। सपा सरकार गरीबों का ध्यान रखती है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने कहा कि योगी सरकार सपा सरकार के कार्यों को भी आगे नहीं बढ़ा पा रही है। सड़के सपा ने बनवाई थीं, यह सरकार उन्हें दुरुस्त भी नहीं रख पा रही है। जिला महासचिव बबली राजपूत, शशि दिवाकर, रुकुम लता शाक्य, पूजा कठेरिया, सपना, नेहा, संतोष यादव, इंद्रावती, शांति देवी आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी