नाली सफाई के दौरान विवाद में लाठिया चलीं, पथराव

संवाद सहयोगी कायमगंज घर के पानी के निकास की नाली साफ कर रही महिला को पड़ोसी चंदा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 11:02 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 11:02 PM (IST)
नाली सफाई के दौरान विवाद में लाठिया चलीं, पथराव
नाली सफाई के दौरान विवाद में लाठिया चलीं, पथराव

संवाद सहयोगी, कायमगंज : घर के पानी के निकास की नाली साफ कर रही महिला को पड़ोसी चंदा व अन्य लोगों ने गाली गलौज किया। विवाद बढ़ जाने पर पथराव हुआ व लाठी डंडे चले। जिसमें महिला घायल हो गई। बीच बचाव करने आए प्रधान भी घायल हो गए। महिला ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी खुर्द बुजुर्ग में रफीक के घर के पानी की निकास वाली नाली में बहाव रुक गया था। उनकी पत्नी कमरुननिशां घर के बाहर नाली साफ कर रहीं थीं। जिसका कूड़ा कचरा निकाले जाने पर पड़ोसी चंदा व उनके स्वजनों ने विरोध जताते हुए गाली गलौज किया। इस पर विवाद बढ़ गया। ईंट पत्थर व लाठी डंडे चल गए। जिसमें कमरूनिशां घायल हो गईं। बीच बचाव कराने को प्रधान असलम खां आए। उनके सिर पर भी ईंट का प्रहार होने से वह भी घायल हो गए। कमरूननिशां की तहरीर पर चंदा, वसीम, मुशीर व नन्हें के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दबंगों ने युवक पर फायर झोंका

संवाद सूत्र, नवाबगंज : रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक से मारपीट की। युवक के शोर मचाने पर फायर झोंक दिया। जिससे युवक बाल-बाल बच गया। युवक ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

गांव पुठरी निवासी संजीव कुमार राठौर मंगलवार रात गांव के पंचायत घर के पास रखी अपनी तंबाकू की फसल के पास लेटे थे। रात लगभग 8.30 बजे संजीव लघुशंका के लिए उठे। उसी समय पहले से खड़े गांव के ही नामजद लोगों ने रंजिश को लेकर संजीव को गाली गलौज किया। विरोध करने पर दबंग व उनके साथियों ने संजीव को लाठी डंडों से मारपीट की। संजीव के शोर मचाने पर युवक ने संजीव पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे संजीव बाल बाल बच गए। संजीव कुमार राठौर ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी