जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव के बाशिदे भयभीत

संवाद सहयोगी अमृतपुर पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बरसात का असर गंगा में दिखाई देने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:19 PM (IST)
जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव के बाशिदे भयभीत
जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव के बाशिदे भयभीत

संवाद सहयोगी, अमृतपुर : पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बरसात का असर गंगा में दिखाई देने लगा है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों में कटान शुरू हो गया है। जिससे ग्रामीण खौफजदा हैं। हरसिंहपुर कायस्थ गांव के ग्रामीण अपने पक्के मकान खुद तोड़ रहे हैं। पिछले वर्ष गंगा की धार से कई ग्रामीण बेघर हो चुके हैं।

गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर बढ़कर 134.75 मीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध से 83975 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे गंगा का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। रामगंगा का जलस्तर गेज तक नहीं पहुंचा है। खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 42057 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से हरसिंहपुर कायस्थ गांव में कटान शुरू हो गया है। गांव के हरीराम व रामकिशोर ने अपने पक्के मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। गंगा की धार की जद में सुरेंद्र, राम भयन्नू, रामचरन, मिजाजी, रैसाल, गवधू व रघुवर के घर आ गए हैं, जिससे उनकी धड़कने बढ़ गई है। गंगा की धार से गत वर्ष गांव के नेकराम, मनीराम, गंगासिंह, महाराम, उजागर व रामप्रकाश के घर कट चुके हैं। पीड़ित खेतों में झोपड़ी रखकर परिवार सहित गुजर कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी