लेखाकार की लापरवाही से कर्मचारियों की पत्रावलियां लटकीं

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक में कर्मचारियों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:43 PM (IST)
लेखाकार की लापरवाही से कर्मचारियों की पत्रावलियां लटकीं
लेखाकार की लापरवाही से कर्मचारियों की पत्रावलियां लटकीं

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया गया। वक्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लेखाकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। समस्याओं का समाधान न होने पर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देने की बात कही गई।

रविवार को डीपीवीपी इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश निराला ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लेखाकार की लापरवाही के कारण जिले के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पत्रावलियों का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा है। दो सालों से एसीपी स्वीकृत नहीं की गई हैं। अवशेष बिलों का भुगतान भी लंबित है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने लिपिकों के रिक्त पदों पर पदोन्नति का मुद्दा उठाया। प्रांतीय मंत्री कृष्ण कुमार बाजपेयी ने लंबित एरियर भुगतान की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि एसीपी का भुगतान किया जाए। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने सदस्यता अभियान पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार सिंह व संचालन महामंत्री नरेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने किया। महेंद्र प्रताप सिंह, प्रताप सिंह, स्वदेश कुमार झा, वीरपाल सिंह, संजीव यादव, खुशीराम व अवनीश कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी