डीएम व एसपी ने जेलों का दौरा कर परखी व्यवस्था

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने जिल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:21 PM (IST)
डीएम व एसपी ने जेलों का दौरा कर परखी व्यवस्था
डीएम व एसपी ने जेलों का दौरा कर परखी व्यवस्था

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने जिला और केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शीतलहर के ²ष्टिकोण से जेलों में बेहतर इंतजाम कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्याओं को सुना। जिला जेल में महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित कीं।

जिलाधिकारी ने सर्दी के मौसम के मद्देनजर जेलों में बंदियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का विवरण लिया। कंबलों की उपलब्धता और आवश्यकता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित जेल अधीक्षकों को अतिरिक्त कंबलों के लिए अभी से शासन को मांगपत्र भेजने के निर्देश दिए। केंद्रीय कारागार में विगत लगभग दो दशक से संचालित गोशाला का निरीक्षण कर वहां बेहतर रखरखाव की प्रशंसा की। इस दौरान डीएम व एसपी ने डेरा सर्किल के कैदियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिला जेल में महिला बंदियों को एक एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराई गईं। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि बंदियों ने भोजन व्यवस्था में सुधार होने की बात स्वीकार की है। संबंधित जेल अधिकारियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए गए हैं।

chat bot
आपका साथी