मुकदमेबाजी की रंजिश में विवाद, तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र कमालगंज मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। किसी ने छप्पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:28 PM (IST)
मुकदमेबाजी की रंजिश में विवाद, तीन गिरफ्तार
मुकदमेबाजी की रंजिश में विवाद, तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कमालगंज : मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। किसी ने छप्पर में आग लगा दी। जिससे विवाद बढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को क्षेत्र के गांव श्रंगीरामपुर निवासी उमेश की गांव के ही राहुल व पंकज से मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। रात में किसी ने उमेश के छप्पर में आग लगा दी। जिससे उनकी गृहस्थी का सामान जल गया। इसी बात को लेकर बुधवार को उमेश ने राहुल व पंकज पर आग लगाए जाने का आरोप लगाया। इस पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। मामला मारपीट तक पहुंच जाने पर गांव के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर खुदागंज चौकी प्रभारी प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आए। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी