समस्याओं के निस्तारण में जिला विद्यालय निरीक्षक के बाबू रोड़ा बने

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : माध्यमिक शिक्षणेतर संघ की बैठक में आरोप लगाया गया कि कर्मचारियों की वि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 10:23 PM (IST)
समस्याओं के निस्तारण में जिला विद्यालय निरीक्षक के बाबू रोड़ा बने
समस्याओं के निस्तारण में जिला विद्यालय निरीक्षक के बाबू रोड़ा बने

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : माध्यमिक शिक्षणेतर संघ की बैठक में आरोप लगाया गया कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण में डीआइओएस कार्यालय के बाबू रोड़ा बने हैं। समस्याओं का निराकरण शीघ्र न हुआ हो लिपिकों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

शहर के मोहनलाल शुक्ला आदर्श इंटर कालेज में आयोजित शिक्षणेतर संघ की जनपदीय कार्यकारिणी बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह ने कहा कि डीआइओएस व लेखाधिकारी की कार्यप्रणाली कर्मचारियों के हित में है, लेकिन कार्यालय के बाबुओं के कारण विभाग की छवि खराब है। लिपिकों के कारण कई समस्याएं लटकी हुई हैं। व्यवस्था में सुधार न हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश संयोजक राजेश निराला ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन का नेतृत्व 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को सौंपा जाए। क्योंकि नवीन पेंशन योजना से इन्हीं को नुकसान है। पुराने कर्मचारी नेता शासन से समझौता कर लेते हैं। मंडल अध्यक्ष विजय ¨सह ने सातवें वेतन आयोग का एरियर का तत्काल भुगतान करने की मांग की। नरेंद्र कुमार अग्निहोत्री, संजीव यादव, राजीव गुप्ता, अनिल, महेंद्र प्रताप, जागेश्वर राजपूत, राघवेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी