सिटी मजिस्ट्रेट की नाराजगी के बावजूद गोसदन के काम में नहीं हुआ सुधार

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद गांव कटरी धर्मपुर स्थित राजकीय गोसदन में इन दिनों नांद व अन्य निम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:58 PM (IST)
सिटी मजिस्ट्रेट की नाराजगी के बावजूद गोसदन के काम में नहीं हुआ सुधार
सिटी मजिस्ट्रेट की नाराजगी के बावजूद गोसदन के काम में नहीं हुआ सुधार

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : गांव कटरी धर्मपुर स्थित राजकीय गोसदन में इन दिनों नांद व अन्य निर्माण चल रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने गत सप्ताह निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद काम में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया ईंट का उपयोग किया जा रहा है। गोवंश की संख्या बढ़कर अब 390 हो गई है।

गोसदन में चल रहे निर्माण की गुणवत्ता पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्या ने नाराजगी जताकर सुधार करने की हिदायत दी थी। उन्होंने बताया कि मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं हो रहा है। इस पर दिशानिर्देश दिया गया है। हालांकि हकीकत यह है कि निर्माण में उपयोग हो रही ईंट अभी तक नहीं बदली गई। ईंट की गुणवत्ता ठीक नहीं है। गोसदन गेट के बाहर बनी सड़क में गिट्टी कम पायी गई थी। कुछ स्थानों पर तो मरम्मत करा दी गई, लेकिन अभी भी सड़क पूरी तरह सही नहीं हो पायी है। गोसदन में सांड़ ही रखने का आदेश हुआ था। पांच गाय को दूसरी गोशाला में नहीं भेजा जा सका था। इसी सप्ताह ग्रामीण पांच गाय और छोड़ गए। इससे अब 380 सांड़ व 10 गाय गोसदन में बंद हैं। ग्राम कटरी धर्मपुर के ग्राम पंचायत सचिव वेदप्रकाश ने बताया कि उनकी जिम्मेदारी गोवंश की देखरेख की है, उन्हें चारा-दाना समय से मिले। निर्माण ब्लाक स्तर से कराया जा रहा है, इससे उनकी कोई भूमिका नहीं है।

chat bot
आपका साथी