पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद में जवाबी रिपोर्ट दर्ज

संवाद सूत्र कमालगंज ढाई माह पूर्व पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:11 AM (IST)
पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद में जवाबी रिपोर्ट दर्ज
पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद में जवाबी रिपोर्ट दर्ज

संवाद सूत्र, कमालगंज : ढाई माह पूर्व पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर व लाठी डंडे चले थे। पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर जवाबी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला खेमरैंगाई के मजरा मेहंदिया निवासी सुषमा देवी ने गांव के ही राजू, सरला देवी, सरिता, अशोक व रामचंद्र के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में कहा कि पड़ोसी अशोक ने अपने घर एक कुत्ता पाल रखा है जो कई लोगों को काट चुका है। छह जून सुबह अशोक के कुत्ते ने उनके पुत्र अमन को काट लिया। जब वह शिकायत करने अशोक के घर गई तो आरोपित गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिस पर वह घर लौट गई, तो आरोपित उनके घर में घुस आए और लाठी डंडों से पीटने लगे। बचाने आए ससुर जानकी प्रसाद को भी पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से सरिता देवी ने पड़ोसी विमलेश, विजय, अरविद, सुषमा देवी, साधना व जानकी प्रसाद के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि छह जून सुबह नौ बजे उनके जेठ अशोक का पालतू कुत्ता दरवाजे पर लेटा था। उसी दौरान पड़ोसी विमलेश आए और कुत्ते को डंडों से पीटने लगे। उनके मना करने पर गाली गलौज करने लगे। बाद में अपने अन्य स्वजन को मौके पर बुला लिया तथा घर में घुसकर मारपीट करने लगे। आरोपितों ने गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। बचाने आए जेठ अशोक के पुत्र को भी पीटकर घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी