कोरोना से जंग : पालिका कर्मियों ने शहर में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद कोरोना से जंग में जुटे पालिका कर्मियों ने शुक्रवार को शहर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:30 PM (IST)
कोरोना से जंग : पालिका कर्मियों ने शहर में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान
कोरोना से जंग : पालिका कर्मियों ने शहर में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कोरोना से जंग में जुटे पालिका कर्मियों ने शुक्रवार को शहर में सैनिटाइजेशन व सफाई अभियान चलाया। कंटेनमेंट जोन में भी दवा का छिड़काव किया गया। धार्मिक स्थलों के बाहर चूना भी डाला गया। शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर अब 26 रह गई है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने रकाबगंज से पक्कापुल, किराना बाजार, नेहरू रोड होते हुए घुमना बाजार तक सड़क के दोनों ओर सैनिटाइजेशन किया। कंटेनमेंट जोन में भी दवा का छिड़काव किया गया। नाली के अलावा घरों के दरवाजे व खिड़कियों पर भी दवा छिड़की जा रही है। ईद के मद्देनजर सुबह से ही गली-मोहल्लों व मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। मस्जिदों के बाहर चूना डाला गया। अधिशासी अधिकारी रविद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वयं स्वच्छता अभियान का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। शहर में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 26 रह गई है। हालांकि गत माह शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 से ऊपर चली गई थी। इन दिनों शहर के बजाय देहात पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। देहात में टेस्टिग का काम अधिक हो रहा है। शहर में पूरी मुस्तैदी से कोरोना के खिलाफ जंग जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी