स्टोर से तांबा गायब, फसेंगे अवर अभियंता

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद बिजली विभाग के स्टोर से अवर अभियंता की देखरेख में रखा कई क्वि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:59 PM (IST)
स्टोर से तांबा गायब, फसेंगे अवर अभियंता
स्टोर से तांबा गायब, फसेंगे अवर अभियंता

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : बिजली विभाग के स्टोर से अवर अभियंता की देखरेख में रखा कई क्विंटल तांबा गायब हो गया। जिम्मेदार तांबा पूरा होने का भरोसा अधिकारियों को दिलाते रहे। जब उसकी नीलामी कराई गई तो ठेकेदार ने तांबा कम होने की जानकारी दी। इस पर अधिकारियों के होश उड़ गए। अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

132 केवीए के स्टोर में अवर अभियंता की देखरेख में कई सालों से तांबा जमा कराया जा रहा था। यह तांबा ट्रांसफार्मरों के खराब होने पर निकलता है। तांबा अधिक होने पर स्थानीय अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति पर उसकी नीलामी प्रक्रिया शुरू की। नीलामी के दौरान अधिकारियों ने कई क्विंटल तांबा ठेकेदार को बताया। उसी हिसाब से ठेकेदार ने बोली लगाई। जब ठेकेदार ने तांबा तुलवाना शुरू किया तो उसमें कई क्विंटल तांबा कम निकला। अधिशासी अभियंता पारेषण उमेशचंद्र ने बताया कि एक अवर अभियंता की देखरेख में स्टोर में तांबा रखवाया जाता है। तांबा कम होने की जानकारी ठेकेदार द्वारा दी गई है। जेई के खिलाफ जांच करवाकर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। मुख्य चौराहे पर एचटी लाइन का खंभा टूटा, हादसे का इंतजार कर रहा विभाग

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सेंट्रल जेल चौराहे पर वाहन की टक्कर से लगभग एक माह पहले एचटी लाइन का खंभा टूट गया था। स्थानीय लोगों ने कई बार हादसे की आशंका जताकर बिजली अधिकारियों से खंभा बदलने की मांग की, लेकिन अभी तक बदला नहीं गया है।

सेंट्रल जेल के मुख्य चौराहा पर सड़क किनारे बिजली विभाग की ओर से बेतरतीब कई खंभे अमानक तरीके से लगाए गए हैं। लगभग एक माह पहले वाहन की टक्कर से एचटी लाइन का खंभा टूट गया और दूसरे खंभे में जाकर फंस गया। खंभे के नीचे कई फल विक्रेता ठेली लगाते हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से आने वाले राहगीर भी खड़े हो जाते हैं। इस चौराहे पर हमेशा देर रात तक भीड़ बनी रहती है। किसी भी समय खंभा गिरा तो कई लोग शिकार हो सकते हैं। अधिशासी अभियंता राजेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। खंभा टूटा है तो वह तत्काल बदलवाएंगे।

chat bot
आपका साथी