मतदाता सूची से 12 हजार फर्जी वोटर हटाने का दावा

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक नवंबर से शुरू हो रहे मतदाता स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:55 PM (IST)
मतदाता सूची से 12 हजार फर्जी वोटर हटाने का दावा
मतदाता सूची से 12 हजार फर्जी वोटर हटाने का दावा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक नवंबर से शुरू हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची से लगभग 12 फर्जी वोटर हटा दिए गए हैं। अब शेष बची सूची के आधार पर नए व छूटे हुए मतदाताओं के दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मतदाता पुनरीक्षण में सहयोग के लिए हर मतदेय स्थल पर बूथ स्तरीय एजेंट की नियुक्ति का अनुरोध किया गया है।

एडीएम ने बताया कि एक से तीस नवंबर तक बूथों पर मतदाता सूची के साथ बीएलओ मौजूद रहेंगे। इस दौरान लोग अपने दावे व आपत्तियां बीएलओ का प्राप्त करा सकते हैं। इस दौरान सात, 13, 21 व 28 नवंबर को विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। इस दौरान प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक करने के बाद पांच जनवरी 2022 को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। एक से नाम व फोटो वाले लगभग 12 हजार फर्जी नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से प्रति बूथ मतदाताओं की अधिकतम संख्या को 1500 से घटा कर 1200 किए जाने के निर्देश पर जनपद में 21 नए मतदान केंद्र व 90 नए बूथ सृजित किए गए हैं। इनपर जनपद में कुल 7.39 लाख पुरुष व 6.26 लाख महिलाएं वोट डालेंगीं। आयोग की ओर से मतदाताओं की मदद के लिए वोटर हेल्प लाइन मोबाइल एप भी विकसित की गई है।

विधान सभा - पुरुष - महिला - अन्य - कुल

कायमगंज - 207654 -178430 -7 - 386091

अमृतपुर - 167373 - 141028 - 4 - 308405

फर्रुखाबाद - 195556 - 165609 - 10 - 361175

भोजपुर - 168459 - 140677 - 2 - 309138

कुल - 739042 - 625744 - 23 - 1364809

chat bot
आपका साथी