बढ़पुर ब्लॉक के बूथ में सिटी मजिस्ट्रेट को रखा मिला कबाड़

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद सिटी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के लिए शहर में ब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 10:50 PM (IST)
बढ़पुर ब्लॉक के बूथ में सिटी मजिस्ट्रेट को रखा मिला कबाड़
बढ़पुर ब्लॉक के बूथ में सिटी मजिस्ट्रेट को रखा मिला कबाड़

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सिटी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के लिए शहर में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। बढ़पुर ब्लॉक के बूथ में कबाड़ भरा था, कक्ष में गंदगी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस पर नाराजगी जताई और कक्ष बदलने का आदेश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने बढ़पुर ब्लॉक स्थित बूथ कक्ष को देखा। उसमें कूड़ेदान रखा था व अन्य कबाड़ भरा था। ब्लॉक में मात्र एक कर्मचारी ही मौजूद था। सिटी मजिस्ट्रेट ने गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इसके अलावा उन्होंने क्रिश्चियन इंटर कालेज, जीआइसी, भारतीय इंटर कालेज व एमआइसी के बूथ भी देखे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बढ़पुर ब्लॉक के जिस हॉल को बूथ के लिए चिह्नित किया गया है, वहां मतदान कर निकलने के लिए गेट नहीं है। कक्ष में गंदगी थी। इस पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी भारत सिंह से बात हो गई है। बूथ कक्ष को बदला जाएगा। जांच में मिलने लगे कांशीराम कॉलोनी में अपात्र

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय की ओर से कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढि़या में चल रही जांच के दौरान अपात्रों का मिलना शुरू हो गया है।

बसपा शासनकाल में कांशीराम कॉलोनी योजना के तहत शहर के हैवतपुर गढि़या, टाउनहाल और निनौआ फतेहगढ़ में 1500 आवास बनवाए गए थे। सबसे ज्यादा 1296 आवास हैवतपुर गढि़या में बने हैं। आवंटन के दौरान अपात्रों को आवास बांट दिए गए। शिकायतों पर अपात्र पाए भी गए, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बीते दिनों जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर, ईओ नगर पालिका व परियोजना अधिकारी डूडा की कमेटी बनाकर फिर जांच कराने के आदेश दिए थे। इस पर कॉंशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढि़या में जांच शुरू कर दी गई। जांच होने से कॉलोनी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। अब तक करीब 500 आवासों का निरीक्षण हो चुका है, जिसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग अपात्र भी चिन्हित किए जा चुके हैं। परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में कई अपात्र चिन्हित किए गए हैं। हैवतपुर गढि़या, निनौआ व टाउनहाल स्थित कांशीराम कॉलोनी की जांच के बाद ही अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी