देश के आर्थिक मोर्चे के प्रहरी हैं व्यापारी

संवाद सहयोगी कायमगंज अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि जैस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:16 PM (IST)
देश के आर्थिक मोर्चे के प्रहरी हैं व्यापारी
देश के आर्थिक मोर्चे के प्रहरी हैं व्यापारी

संवाद सहयोगी, कायमगंज : अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि जैसे देश की सीमा की सुरक्षा में सैनिक प्रहरी बनकर डटा रहता है। उसी तरह देश के आर्थिक मोर्चे पर हर व्यापारी सजगता से काम करता है।

कायमगंज में परमानंद बगीची में आयोजित व्यापारी पंचायत व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश की जीडीपी व प्रगति का आधार उद्योग व व्यापार ही हैं। आज अमेरिका व चीन विश्व में आगे हैं तो अपने उद्योग व व्यापार की बुनियाद पर ही हैं। यहां के व्यापार मंडल कमेटी ने व्यापारियों को सम्मानित किया वह प्रशंसनीय है। समारोह में महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, विधायक अमर सिंह, उप जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष सुनील चक, प्रांतीय सदस्य शंभू दयाल कौशल, जिलाध्यक्ष रोहित गोयल, कार्यक्रम संयोजक नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता व जिला महामंत्री सत्यनरायन वर्मा ने विचार व्यक्त किए। शिवबालक शर्मा व अनिल गंगवार ने संचालन किया। समारोह में कोरोना फाइटर्स के तौर पर नगर के डॉक्टर, अधिकारी, सफाई नायक, समाजसेवी व व्यापारियों को शाल, फूल माला व प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अनुराधा दुबे, मयंक दुबे, प्रवीन वर्मा, शशांक गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह हुए सम्मानित

डॉक्टर : एमपी सिंह, संदीप अग्रवाल, अनिल गुप्ता, गौरव गंगवार, विकास शर्मा, आशय गुप्ता, फैजी खान, हेमंत गुप्ता।

कवि : पवन बाथम, अब्दुल बहाव 'बहार'

सफाई नायक : रामकेश साहू, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, दिलीप कुमार व रवि कुमार

समाज सेवी : शिल्की मिश्रा व साहसी बालिका समूह

व्यापारी : शशांक गुप्ता, प्रहलाद नरायन अग्रवाल, अरविद माहेश्वरी, बृजेश गुप्ता, नीरज अग्रवाल, विनोद गंगवार, पीयूष अग्रवाल, सूरजपाल यादव, नरेंद्र यादव, धर्मवीर यादव, दिलीप शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, रमजानी, आशीश गुप्ता, मनोज गंगवार, पीयूष राठौर व अनुज अग्रवाल।

chat bot
आपका साथी