बसपा सर्व समाज की पार्टी, कैडर कैंप में कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा ने सोमवार को क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:47 PM (IST)
बसपा सर्व समाज की पार्टी, कैडर कैंप में कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
बसपा सर्व समाज की पार्टी, कैडर कैंप में कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा ने सोमवार को कायमगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन और शहर व जहानगंज में कैडर कैंप आयोजित किए। कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व एमएलसी नौशाद अली व एमएलसी भीमराव आंबेडकर व अन्य नेताओं की उपस्थिति में कायमगंज सुरक्षित सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया। भाजपा, सपा व कांग्रेस पर करारे प्रहार कर कार्यकर्ताओं से चुनावी मोड पर आने का आह्वान किया गया।

शहर के भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कैडर कैंप में मुख्य जोन प्रभारी भीमराव आंबेडकर ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बसपा शासन में बहन मायावती ने सर्व समाज के लिए काम किया था। कानून का राज था, यह बात लोगों को घर-घर जाकर बताएं। जहानगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कैंप में जोन प्रभारी धर्मवीर अशोक आदि ने विचार व्यक्त किए।

कायमगंज संवाद सहयोगी के अनुसार पुलिया तिराहे स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जोन प्रभारी नौशाद अली ने कहा कि शमसाबाद क्षेत्र निवासी दुर्गा प्रसाद को पार्टी मुखिया मायावती ने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से आशीर्वाद दिया है, वह इस सीट से प्रत्याशी होंगे। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा, सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि बसपा ही सर्व समाज की हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लुभावने वादों के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नोट बंदी से जनता त्रस्त रही। सपा शासन में गुंडा, माफिया का बोलबाला रहा, विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार ही हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीर छोड़े। सम्मेलन में एमएलसी भीमराव आंबेडकर, धर्मवीर, अशोक, संघप्रिय गौतम व जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल ने भी विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी