संक्षेप में पढ़ें फर्रुखाबाद जिले की अपराध की खबरों को

दबंगों ने महिला को पीटा नवाबगंज गांव नगला चंदन निवासी अवधेश सिंह यादव की खाली पड़ी जमीन पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:17 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:17 PM (IST)
संक्षेप में पढ़ें फर्रुखाबाद जिले की अपराध की खबरों को
संक्षेप में पढ़ें फर्रुखाबाद जिले की अपराध की खबरों को

दबंगों ने महिला को पीटा

नवाबगंज : गांव नगला चंदन निवासी अवधेश सिंह यादव की खाली पड़ी जमीन पर बनी निहास को गांव के ही दबंग ने तोड़कर रास्ता बना लिया। इस पर कई बार विवाद भी हुआ। शुक्रवार सुबह अवधेश की पत्नी विमला देवी अपने चबूतरे की साफ सफाई कर रही थी। युवक व उसके साथियों ने गाली गलौज किया और पयार को उठाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर विमला से मारपीट की। विमला ने मोबाइल छीनकर उसके कवर में रखे पांच सौ रुपये निकालने का आरोप लगाया। विमला ने नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी। -संसू बच्चों को सहेली के घर छोड़कर महिला लापता

शमसाबाद : क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला घर से बाजार करने की कह कर गई और तीन बच्चों को सहेली के घर छोड़कर लापता हो गई। महिला की मां ने सहेली पर गायब कर देना का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सहेली से पूछताछ शुरू कर दी है। महिला की मां ने बताया कि 30 नवंबर को बहन की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। एक दिसंबर को सहेली के साथ बाजार करने की बात कहकर गई। शाम को सहेली ने बच्चे घर पहुंचा दिए और कहा कि वह कहीं चली गई हैं। थाना प्रभारी मनोज भाटी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। -संसू

वनरोज बचाने में बाइक सवार घायल

कमालगंज : मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 24 वर्षीय वरुण कुमार शुक्रवार को फर्रुखाबाद से स्पेयर पार्ट का सामान लेकर घर आ रहे थे। भोजपुर तिराहे के पास झाड़ियों से वनरोज निकल आया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को निजी वाहन से सीएचसी भेजा। घायल के पिता विकेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर युवक को लोहिया रेफर कर दिया गया। -संसू केक काटकर मनाया जन्म दिवस

शमसाबाद : भीम आर्मी भारत एकता मिशन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण के 35 में जन्म दिवस पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष लालिया सिंह के आवास पर एकत्र होकर केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। जिलाध्यक्ष आशुतोष कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राव, नगर महासचिव अशोक शर्मा, नगर सचिव रजत, नगर उपाध्यक्ष विशाल शर्मा व पदाधिकारी मौजूद रहे। -संसू

मंदिर से घंटे चोरी

मोहम्मदाबाद : कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा के निकट स्थित प्राचीन शिव मंदिर तथा ब्रह्मदेव मंदिर पर टंगे कई घंटे गुरुवार रात चोर उतार ले गए। मंदिर के पुजारी शिवबालक दास ने चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -संसू

chat bot
आपका साथी