17 घंटे बाद मिला बालक का शव

संवाद सूत्र कमालगंज दोस्तों के साथ गंगा नहा रहे आठ वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। ड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:27 PM (IST)
17 घंटे बाद मिला बालक का शव
17 घंटे बाद मिला बालक का शव

संवाद सूत्र, कमालगंज : दोस्तों के साथ गंगा नहा रहे आठ वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। डूबे बालक का शव 17 घंटे बाद जनपद कन्नौज के चियासर घाट के पास मिला।

ग्राम पंचायत शेरपुर सराय के मजरा कुंडपुरा निवासी पृथ्वीराज उर्फ जितेंद्र का आठ वर्षीय पुत्र रवि उर्फ पियूष रविवार शाम करीब छह बजे दोस्तों के साथ गंगा नहा रहा था। अचानक पैर फिसल जाने से गंगा के तेज बहाव में बह गया था। जानकारी पर ग्रामीणों व गोताखोरों ने पूरी रात बालक को तलाश किया। सोमवार सुबह पड़ोसी जनपद कन्नौज के गांव चियासर के निकट मड़ैयन के पास बालक का शव ग्रामीणों ने देखा। खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह तथा रवि के स्वजन मौके पर पहुंच गए और शव को गांव ले आए।

chat bot
आपका साथी