उत्तर प्रदेश में पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा : उमा

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद ऋषिकेश से गंगा सागर तक कलश लेकर जा रहीं पूर्व केंद्रीय मं˜

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 07:31 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा : उमा
उत्तर प्रदेश में पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा : उमा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : ऋषिकेश से गंगा सागर तक कलश लेकर जा रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गंगा के पांचाल घाट पर गोसेवा करने के बाद उन्होंने गंगा की आरती करने के बाद कांग्रेस और सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो दशा 2017 के चुनाव में हुई थी, वही दशा इस बार सपा और बसपा की होने वाली है। भाजपा पिछली बार से अधिक सीटें उत्तर प्रदेश में जीतेगी। उत्तर प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगा है। कहीं अपराध होता भी है तो तत्काल कार्रवाई होती है। महाराष्ट्र की तरह नहीं होता। उन्होंने बिना नाम लिए आर्यन खान के मामले में भी कहा कि जांच अधिकारी का अब धर्म क्यों बताया जा रहा है। उनके धर्म का इस मामले से क्या दिक्कत है। वहां सत्ता में बैठे लोग ड्रग माफिया को बचाने में जुटे हैं। यही कारण है कि जांच अधिकारी के खिलाफ तमाम सर्टिफिकेट अब जुटाए जा रहे हैं।

शनिवार शाम को गंगा के पांचाल घाट पर स्थिति नारायण आश्रम में वह कलश लेकर पहुंचीं। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के अलावा सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उमा भारती ने गंगा के किनारे गाय को मिश्री और किसमिश खिलाई। उसके बाद आचार्य प्रदीप नरायन शुक्ल ने गंगा की भव्य आरती उतारी। उमा भारती आरती में शामिल होने के बाद गंगा किनारे कुछ देर के लिए ध्यानमग्न हो गईं। अन्य कार्यकर्ताओं ने दीपदान किया। उसके बाद उमा भारती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें यह कलश लेकर डेढ़ वर्ष पहले जाना था, लेकिन कोरोना के कारण नहीं जा पाईं। वह अगले चार वर्ष तक गंगा के किनारे प्रवास कर रही हैं। इस दौरान कायमगंज पालिकाध्यक्ष सुनील चक, जितेंद्र सिंह, भाष्करदत्त द्विवेदी, रवीश मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, अंकुर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी