लोकसभा, विधानसभा की तर्ज पर पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद भाजपा के जिला संगठन प्रभारी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:56 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:07 PM (IST)
लोकसभा, विधानसभा की तर्ज पर पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा
लोकसभा, विधानसभा की तर्ज पर पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भाजपा के जिला संगठन प्रभारी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद ने गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा व विधान सभा चुनाव की तर्ज पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य बनाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

बाबूराम निषाद ने कहा कि गांव स्तर पर संपूर्ण विकास कराने के लिए भाजपा का प्रतिनिधित्व होना जरूरी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी हमें गांव गली तक पहुंचानी है। लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है, योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। पार्टी समता मूलक समाज की स्थापना कर जाति पात की दीवार तोड़ने में जुटी है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने पांच से 10 मार्च तक ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में संयोजक नहीं बन सके हैं, वहां जिम्मेदारी दी जानी है। मतदाता सूची का आंकलन कर पन्ना प्रमुख बनाया जाना है। भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य डॉ. रजनी सरीन, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, भूदेव सिंह राजपूत, शिवांग रस्तोगी, डीएस राठौर, फतेहचंद्र वर्मा, भास्कर दत्त द्विवेदी, बबिता पाठक, शैलेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

भाकियू महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को पीटा : भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की जिलाध्यक्ष बिट्टो अवस्थी को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया सालिगराम निवासी बिट्टो अवस्थी ने मोहल्ले के ही निवासी नवनीत मिश्रा, विनीत मिश्रा, सूर्यकांत, छन्नू उर्फ कमलकांत के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दो मार्च की रात वह मंदिर से घर लौट रही थीं। रास्ते में आरोपितों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने बिट्टो का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया।

chat bot
आपका साथी