भाजपा ने बनाई 100 दिन में कार्यक्रमों का शतक मारने की योजना

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जिले के स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:44 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:44 PM (IST)
भाजपा ने बनाई 100 दिन में कार्यक्रमों का शतक मारने की योजना
भाजपा ने बनाई 100 दिन में कार्यक्रमों का शतक मारने की योजना

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जिले के संगठन प्रभारी व एमएलसी डा. अरुण पाठक ने संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने आगामी 100 दिन में 100 कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई है। 29 अक्टूबर से ही सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा।

संगठन प्रभारी डा. अरुण पाठक ने कहा कि 29 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम से सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता वर्चुअल संवाद के माध्यम से जुड़ेंगे। सभी शक्ति केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। मिस्ड काल से नए सदस्य बनाए जाएंगे। 30, 31 अक्टूबर और एक नवंबर को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शिविर लगाकर सार्वजनिक स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद हर कार्यकर्ता को 50-50 नए सदस्य बनाने होंगे। दो नवंबर से नए मतदाता बनाने का अभियान जिले में चलेगा। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता जरूरी है। प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर 50 नए मतदाता बनाएगा। पार्टी का लक्ष्य बूथ विजय अभियान से विधानसभा विजय अभियान सफल बनाने का है। 60 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख बनेगा। सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों में प्रमुखता से भागेदारी करनी है। सांसद मुकेश राजपूत ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। विधायक सुशील शाक्य, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक अमर सिंह खटिक, महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, फतेहचंद्र वर्मा, शिवांग रस्तोगी, विमल कटियार, राजकुमार वर्मा, विकास पांडेय, प्रभात अवस्थी, लालाराम शाक्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी