भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल, सपा को करें मजबूत

जागरण टीम फर्रुखाबाद समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:45 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:45 PM (IST)
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल, सपा को करें मजबूत
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल, सपा को करें मजबूत

जागरण टीम, फर्रुखाबाद : समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने बुधवार को यहां गांव गांव दलित संवाद कार्यक्रम में तहत शहर व कस्बों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। इस कारण समाजवादी पार्टी को मजबूत करें।

कमालगंज स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यकर्ताओं से एक भेंट के बाद डा. रामकरन निर्मल ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह फ्लाप रहा है। महंगाई व अपराध बढ़ गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी ने भी सरकार को निशाने पर लिया। डा. जेपी सिंह, राकेश दिवाकर, मो. फुरकान, बिल्लू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। नवाबगंज के मोहम्मदाबाद रोड स्थित एक मैरिज लान में आयोजित कार्यक्रम में डा. रामकरन ने सरकार पर प्रहार किए। सपा प्रदेश सचिव डा. जितेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत आदि ने भी विचार व्यक्त किए। चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता सर्वेश अंबेडकर व संचालन सुरेंद्र सिंह गौर ने किया। साजिद अली खां, डा. नवरंग सिंह यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सपा नेता डा. अरविद आदि ने विचार व्यक्त किए। सलोवा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। सपा नेता विवेक यादव के फतेहगढ़ स्थित स्कूल में भी सलोवा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी