तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष

संवाद सहयोगी कायमगंज अमृत महोत्सव अभियान पर नगर में वंदे मातरम भारत माता की जय नारों के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:45 PM (IST)
तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष
तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष

संवाद सहयोगी, कायमगंज : अमृत महोत्सव अभियान पर नगर में वंदे मातरम, भारत माता की जय नारों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे पर बज रही देश भक्ति धुनों पर यात्रा में शामिल लोग थिरक रहे थे। जगह जगह लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भारत माता का पूजन किया। आरएसएस के प्रदेश संगठन मंत्री मधुराम, जिला संघ चालक डा. सुबोध वर्मा ने भारत माता के स्वरूप की आरती व पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में घोड़े पर सवार भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आजाद के स्वरूप सजाए गए। डा. मिथलेश अग्रवाल, सुनील चक, अनुराधा दुबे, सरस्वती वर्मा, डा. विकास शर्मा, जय किशन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी