पंचायत में भानु ने टिकैत गुट पर लगाए गंभीर आरोप

संवाद सूत्र मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) क्षेत्र के गांव नगला खान सिंह में भारतीय किसान यूनियन (भानु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 10:26 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 10:26 PM (IST)
पंचायत में भानु ने टिकैत गुट पर लगाए गंभीर आरोप
पंचायत में भानु ने टिकैत गुट पर लगाए गंभीर आरोप

संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) : क्षेत्र के गांव नगला खान सिंह में भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) की पंचायत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने टिकैत गुट पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टिकैत गुट अब डकैत गुट हो गया है। उसमें किसानों के हितों की बात न कर किसानों का शोषण किया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे गुट ने किसानों के हित में 40 वर्ष तक बलिदान दिए। कई मोर्चे बनाकर गुट का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें आपके सहभागिता जरूरी है। टिकैत गुट पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसमें किसानों का शोषण किया जा रहा है। पैसा इकट्ठा करके यूनियन चलाई जा रही है। टिकैत गुट के लोगों ने लाल किले पर बवाल किया था, इसीलिए हम लोग वापस चले आए। टिकैत करोड़ पति बन गए हैं। कृषि बिल वापसी के समर्थन में कई गुट थे। हमारी मांग है कि कृषि बिल आए, लेकिन उसमें किसानों को ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाया जाए, जो किसान हित की बात रखे सरकार उस पर अमल करे। आजाद देश में किसान आज तक परेशान है। जो किसान हित की बात करेगा वही देख पर राज करेगा। किसान विरोधी ताकतों को हम उखाड़ फेकेंगे। पंचायत में भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसौदिया व मुनेंद्र सिसौदिया की अगुवाई में भाकियू भानु गुट में आस्था व्यक्त करते हुए 100 किसानों ने सदस्यता ली। इसके अलावा अन्य कई सदस्य बनाए गए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवनाथ चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव देशराज सिंह भगत, उपाध्यक्ष सीताराम मुदगल, जिलाध्यक्ष दुर्गानरायन मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन नीरज दुबे ने किया। राघवेंद्र, रामकिशोर दुबे, राजीव यादव, विनोद सिंह, शेखर सिसौदिया समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी