बनें चरित्रवान, होगा एड्स का स्वत: निदान

संस कायमगंज विश्व एड्स दिवस पर विद्यामंदिर डिग्री कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:07 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:07 PM (IST)
बनें चरित्रवान, होगा एड्स का स्वत: निदान
बनें चरित्रवान, होगा एड्स का स्वत: निदान

संस, कायमगंज : विश्व एड्स दिवस पर विद्यामंदिर डिग्री कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां योगाचार्य श्रद्धानंद ने बनें चरित्रवान, होगा एड्स का स्वत: निदान का संदेश दिया। साथ ही एड्स रोकथाम के लिए यौन संबंधों में कृत्रिम साधनों के प्रयोग के अश्लील प्रचार के बजाए ब्रह्मचर्य और सदाचार के व्यवहार का संदेश दिया जाना चाहिए।

'एड्स से जंग, ब्रह्मचर्य के संग व बने चरित्रवान होगा एड्स का स्वत: निदान' जैसे संदेश देते हुए योगाचार्य ने कहा कि एड्स से बचाव के लिए अश्लील प्रचार करना व्यभिचार का पोषक व सामाजिक अपराध को बढ़ावा देने वाला है। अश्लील प्रचार की जगह ब्रह्मचर्य के साथ एक दूसरे के प्रति पवित्र व्यवहार की शिक्षा दी जानी चाहिए। प्रो. कुलदीप आर्य ने कहा कि मर्यादित व संयमित आचरण से हमारा जीवन रोगमुक्त होने के साथ ओजस्वी होता है। प्रबंधक अरविद गोयल व प्राचार्य डा. तेजपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डा. श्याम मिश्रा ने किया।

chat bot
आपका साथी