रैली निकालकर किया गया संचारी रोगों के प्रति जागरूक

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान का मंगलवार को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:26 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:26 PM (IST)
रैली निकालकर किया गया संचारी रोगों के प्रति जागरूक
रैली निकालकर किया गया संचारी रोगों के प्रति जागरूक

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। रैली निकालकर लोगों को इसके बारे में जागरूक किया गया। अब टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी।

ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली फतेहगढ़ से लालदरवाजे पहुंची। यहां से गिहार बस्ती लकूला होती हुई लोहिया अस्पताल पहुंची। वहां पर रैली का समापन किया गया। रैली में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा, नगर निगम, कृषि, पशु पालन आदि विभागों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने घरों व आस पास पानी को जमा न होने देने की अपील की। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चंद्रा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 17 नवंबर तक चलाया जाएगा। जब कि दस्तक अभियान एक नवंबर तक चलेगा। डिप्टी सीएमओ डा. राजीव शाक्य ने बताया कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यरता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दलवीर सिंह, डा. दीपक कटारिया, डा. मो. आरिफ सिद्दीकी, प्रभारी सहायक मलेरिया अधिकारी नरजीत कटियार, राजीव पाठक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी