आखिर शुरू हुई ब्रीथ एनालाइजर से नशे की जांच

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद वाहन दुर्घटनाओं में चालकों के नशे में होने की पुष्टि अक्सर ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:30 PM (IST)
आखिर शुरू हुई ब्रीथ एनालाइजर से नशे की जांच
आखिर शुरू हुई ब्रीथ एनालाइजर से नशे की जांच

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : वाहन दुर्घटनाओं में चालकों के नशे में होने की पुष्टि अक्सर होती है, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं होती। जागरण ने सात दिन तक दुर्घटना के कारण और निवारण पर समाचारीय अभियान चलाया। जिसका असर सोमवार को दिखा। यातायात पुलिस ने ब्रीथ एनलाइजर से वाहन चालकों की जांच की, हालांकि कोई भी नशे में नहीं मिला।

यातायात पुलिस के पास पहले से तीन ब्रीथ एनलाइजर हैं, लेकिन उपयोग होता नहीं दिखता था। हकीकत यह है कि नशे में वाहन चलाने के मामले रात में ज्यादा होते हैं। दिन में नशेड़ी चालकों की संख्या कम होती है। जागरण के अभियान से प्रेरित होकर यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने चौराहे व तिराहे पर खड़े होकर ब्रीथ एनलाइजर से बड़े वाहन चालकों की चेकिग की। यातायात प्रभारी ने बताया कि यह अभियान अब जारी रहेगा। यातायात प्रभारी से अभद्रता करने पर दारोगा पुत्र हिरासत में

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : वाहन चेकिग कर रहे यातायात प्रभारी ने दारोगा पुत्र से बाइक के कागज मांगे तो वह अभद्रता करने लगा। विवाद बढ़ने पर भीड़ लग गई। यातायात प्रभारी उसे पकड़कर कोतवाली ले गए। उसकी पैरवी में कई रिश्तेदार व स्वजन भी कोतवाली पहुंचे।

यातायात प्रभारी देवेश कुमार शाम को आइटीआइ चौराहे पर वाहनों की चेकिग कर रहे थे। उसी दौरान सिपाहियों ने जनपद मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के निवासी युवक को रोका। युवक ने बाइक के कागज दिखाने से मना कर दिया। वह यातायात प्रभारी से बहस करने लगा। इस पर विवाद बढ़ गया। अभद्रता से नाराज यातायात प्रभारी युवक को जीप में बैठाकर कोतवाली ले गए। युवक ने बताया कि उसके पिता दारोगा हैं और जनपद अलीगढ़ में तैनात हैं। वहां यहां कायमगंज बाईपास मार्ग पर अपने शिक्षक मामा के यहां विवाह समारोह में शामिल होने आया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि युवक कागज दिखाने से मना कर रहा था। उसकी भाषाशैली ठीक नहीं थी। बाइक का चालान कर युवक को छोड़ दिया जाएगा। उसकी पैरवी में कई स्वजन व रिश्तेदार भी कोतवाली पहुंचे।

chat bot
आपका साथी