किसानों को धान व मक्का की शत प्रतिशत खरीद का आश्वासन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड पर गुरुवार को आयोजि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 02:02 AM (IST)
किसानों को धान व मक्का की शत प्रतिशत खरीद का आश्वासन
किसानों को धान व मक्का की शत प्रतिशत खरीद का आश्वासन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड पर गुरुवार को आयोजित जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सभी किसानों को धान व मक्का की शत प्रतिशत खरीद का भरोसा दिलाया। वहीं मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कृषि बिलों पर सरकार का पक्ष रखा। कानपुर, एटा, सीतापुर से बुलाए गए प्रगतिशील किसानों ने गोष्ठी में जैविक खेती, एफपीओ गठन और फूलों की खेती के बारे में जानकारी दी। फसल अवशेष खेतों में न जलाने का भी आह्वान किया गया।

उपकृषि निदेशक राज कुमार ने रबी अभियान की रणनीति के बारे में किसानों से चर्चा की। गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले विकास खंड शमसाबाद के गांव कुईंयाधीर निवासी प्रगतिशील किसान सुधांशु गंगवार ने उपस्थित किसानों को परंपरागत खेती के बारे में जानकारी दी। जनपद एटा से आए विनोद सिंह चौहान ने कृषि उत्पाद संगठन (एफपीओ) के बारे में बताया। कानपुर नगर से आए जय नरायन सिंह ने फूलों की खेती के बारे में जानकारी दी। जनपद सीतापुर से बुलाए गए कमलेश सिंह ने आर्गेनिक खेती के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रणवीर सिंह व महेंद्र प्रसाद राजभर ने फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया ने भी कृषकों को फसल पराली न जलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्रों व सोलर पंप अनुदान पर लेने वाले 11 किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए गये। दूसरे जनपदों से आये अतिथि किसानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित 18 महिला किसानों को मसूर के बीज के मिनी किट वितरित की गईं। साथ ही गोष्ठी में विकास खंडवार उपस्थिति किसानों को सरसों के बीज की मिनी किट वितरित की। आलू एवं शाक-भाजी विकास अधिकारी आरएन वर्मा ने औद्यानिक मिशन योजना के तहत मसाला उत्पादक नौ कृषकों को लहसुन का व सात को को प्याज का बीज वितरित किया।

chat bot
आपका साथी