बुद्ध महोत्सव आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी

संवाद सूत्र संकिसा संकिसा में बुद्ध महोत्सव का आयोजन 19 व 20 अक्टूबर को होगा। जिसकी तैयारी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 08:12 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 08:12 PM (IST)
बुद्ध महोत्सव आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी
बुद्ध महोत्सव आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी

संवाद सूत्र, संकिसा : संकिसा में बुद्ध महोत्सव का आयोजन 19 व 20 अक्टूबर को होगा। जिसकी तैयारी के लिए रविवार को बैठक संपन्न हुई। जिसमें पदाधिकारियों को महोत्सव से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके अलावा भिक्षु महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत आनंद महाथेरा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने पर सहमति बन गई है।

धम्मा लोको बुद्ध विहार में कर्मवीर शाक्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। कर्मवीर शाक्य ने बताया कि मुख्य अतिथि व अन्य बाहर से आने वाले भिक्षुगणों की व्यवस्था महोत्सव के सह संयोजक भंते डा. धम्मपाल थेरो देखेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, बुद्ध कथा वाचक राजेश्वरी बौद्ध व श्याम सुंदर बौद्ध की देखरेख में होंगे। बाहरी एवं स्थानीय दुकानदारों की व्यवस्था ग्राम प्रधान दीपक राजपूत, रघुवीर शाक्य व देवेश शाक्य देखेंगे। 20 अक्टूबर को परंपरागत धम्मयात्रा सुबह आठ बजे अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य एवं संकिसा भिक्षुसंघ के अध्यक्ष भंते डा. धम्मपाल थेरो के नेतृत्व में संपन्न होगी। कर्मवीर शाक्य ने बताया कि प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बुद्ध महोत्सव में आना फाइनल हो गया है। मेले की अनुमति के संबंध में थाना प्रभारी मेरापुर डीपी गौतम ने बताया कि अभी उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने आयोजक कर्मवीर शाक्य को व्यक्तिगत रुप से भी मेले की अनुमति हेतु सूचित कर दिया है। डा. देवेश शाक्य, लड़ैतेलाल उत्तम, नागेंद्र शाक्य, राहुल शाक्य, रामौतार शाक्य, कुलदीप कठेरिया, हरवेंद्र सिंह, संतोष संघदीप, अरविद शाक्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी