शिकायत के 13 दिन बाद नोटिस मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष

संवाद सूत्र शमसाबाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बाल विकास सेवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 05:07 PM (IST)
शिकायत के 13 दिन बाद नोटिस मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष
शिकायत के 13 दिन बाद नोटिस मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष

संवाद सूत्र, शमसाबाद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार लखनऊ को जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ शिकायत की गई थी। जिसकी जांच के लिए जिला विकास अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजकर साक्ष्य सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। 13 दिन बाद नोटिस मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में मई माह में सीडीपीओ कार्यालय पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी तथा कार्यकर्ता द्वारा रुपये लेकर राशन दिया जा रहा था। रुपये न देने वालों को राशन नहीं दिया जाता था। जिसकी शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी से की थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उनकी बात न सुन मानदेय रोक दिया था। जिसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष किरन वर्मा से की थी। किरन वर्मा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से वार्ता करने का प्रयास किया था, लेकिन उन्होंने कोई समस्या नहीं सुनी थी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार लखनऊ को शिकायत भेजी थी। जिसकी जांच मुख्यालय पर प्राप्त होने के बाद जिला विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार पाठक ने 26 अक्टूबर को कार्यकर्ताओं को अपने साक्ष्य सहित बयान देने के लिए बुलाया था। सीडीपीओ कार्यालय पर तैनात कर्मचारियों ने 11 नवंबर को नोटिस रिसीव कराया। कार्यकर्ता राजकुमारी, सुदामा देवी, मीना, सुलेखा व गरिमा सहित अन्य लोगों ने बताया कि सीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा उन लोगों की जांच को दबाया गया। वहीं सीओ कार्यालय से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। सुपरवाइजर विद्यापति ने बताया उस समय कोरोना हो जाने से वह अवकाश पर थे, उन्हें जानकारी नहीं है। जो नोटिस उन्हें प्राप्त हुए थे, वह कार्यकर्ताओं को प्राप्त कराए गए हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर सीओ कार्यालय में बुलाए जाने के कारण की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी