जनता का विश्वास जीतना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कार्य

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद भाजपा द्वारा बढ़पुर ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:51 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:51 PM (IST)
जनता का विश्वास जीतना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कार्य
जनता का विश्वास जीतना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कार्य

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भाजपा द्वारा बढ़पुर ब्लाक के जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि जनता का विश्वास जीतना लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसलिए चुनाव जीतने के बाद उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।

शुक्रवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, दुग्ध संघ कानपुर के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, सहकारिता प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक शैलेंद्र सिंह राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जनता के प्रति समर्पित रहने वाले लोगों को ही जनप्रतिनिधि चुना है। पंचायत सदस्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। सभी चुने हुए सदस्य अपनी-अपनी ग्राम सभाओं में वैक्सीनेशन अभियान को तेजी के साथ चलाया जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, श्रम प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक विमल कटियार, ब्लाक प्रमुख सावित्री देवी कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य अंकिता राणा, अमित कुमार पाल, शेर सिंह शाक्य, अभय प्रताप सिंह, मयंक सिंह बुंदेला, शिवांग रस्तोगी, अंकुर मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिपं अध्यक्ष ने प्रधानों व बीडीओ को सम्मानित किया मोहम्मदाबाद : भाजपा द्वारा ब्लाक में नवनिर्वाचित प्रधानों व बीडीसी सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने महिला प्रधानों व बीडीसी और विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने पुरुष प्रधानों व बीडीसी को सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि सभी के साथ मिलकर जिले का चहुमुखी विकास होगा। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मोनिका यादव को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि अब जाति धर्म के आधार पर विकास नहीं होगा। प्रधान व बीडीसी जनकल्याणकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन कराएं। जिला महामंत्री फतेहचंद्र वर्मा, शिवमोहन सिंह, प्रदीप राठौर के अलावा प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। छोटी पंचायत प्रतिनिधियों को लुभाने की कवायद में जुटी भाजपा कायमगंज : शुक्रवार को सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक अमर सिंह, राज्य महिला आयोग सदस्य मिथलेश अग्रवाल, चेयरमैन सुनील चक ने प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन अशोक वर्मा ने किया। इस दौरान अमरदीप दीक्षित, ओकारेश्वर पाठक, रश्मि दुबे, बबिता वर्मा मौजूद रहे। शमसाबाद के गांव रमापुर जसू में में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान व बीडीसी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार की सारी योजनाएं गरीबों तक पहुंचे। जिसमें ईमानदारी से कार्य करें तथा उसके बारे में लोगों को जानकारी दें। अमृतपुर विधायक के पुत्र संदीप शाक्य, ब्लाक प्रमुख के ससुर रामकिशोर राजपूत, जिला महामंत्री भाजपा सुनील रावत, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, डा. बीके गंगवार, सुभाष चंद राजपूत, कुंवर जीत राजपूत ने भी अपने अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी