एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, लोडर व ई-रिक्शा से लाए गए मरीज

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद 102 व 108 एंबुलेंस के कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:46 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, लोडर व ई-रिक्शा से लाए गए मरीज
एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, लोडर व ई-रिक्शा से लाए गए मरीज

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 102 व 108 एंबुलेंस के कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा। गंभीर मरीजों को स्वजन ई-रिक्शा और लोडर से लेकर अस्पताल पहुंचे। विभिन्न मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी आधी रात से हड़ताल पर चले गए। देर रात से ही जिले भर की सभी एंबुलेंस लोहिया अस्पताल बुला ली गईं। इस कारण मरीजों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 102 और 108 सेवा पर फोन करते रहे तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। परेशान होकर जिसे जो साधन मिला, उस पर मरीज को लादकर अस्पताल पहुंचे। सोमवार को शहर के मोहल्ला अंडियाना निवासी गुड्डी के साथ उसके ही स्वजन ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ गुड्डी के स्वजन एंबुलेंस को काल करते रहे, लेकिन वह नहीं आई तो उसको ई-रिक्शा से लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। इसी तरह उनकी मां छोटी बेटी को लोडर से लोहिया अस्पताल लाया गया। कादरीगेट पर टेंपो के पलटने से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 पर कॉल की गई। एंबुलेंस न मिलने पर दो घायलों को टेंपो से अस्पताल लाया गया। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। धरने पर बैठकर की नारेबाजी

जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना देकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि एएलएस एंबुलेंस की फर्म बदलने पर कार्यरत कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। जो गलत है। कर्मचारियों को न हटाया जाए। मांगों में एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेके से मुक्त किया जाए, कोरोना कॉल में कर्मचारियों के निधन पर उनके स्वजन को 50 लाख रुपये दिए जाएं आदि हैं। कर्मचारियों में जिलाध्यक्ष कश्मीर कनौजिया, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, शिवनीत सिंह, रत्नाकर दीक्षित, जूली, शिवांगी मिश्रा, रामजी पाठक, राखी, नवीन बाबा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी