800 से अधिक मतदाता होने पर बनेंगे अतिरिक्त बूथ

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद पंचायत चुनाव में अब 400 से कम मतदाता वाले बूथ समाप्त कर दिए जाएंगे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 07:20 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:20 PM (IST)
800 से अधिक मतदाता होने पर बनेंगे अतिरिक्त बूथ
800 से अधिक मतदाता होने पर बनेंगे अतिरिक्त बूथ

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पंचायत चुनाव में अब 400 से कम मतदाता वाले बूथ समाप्त कर दिए जाएंगे, वहीं 800 से अधिक मतदाता होने पर अतिरिक्त बूथ बनाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों व लेखपालों को अभियान चलाकर चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी खंड विकास अधिकारियों व लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि पूर्व में हुए पंचायत चुनाव में बूथों का दोबारा अवलोकन किया जाए। इसके साथ ही 400 से कम व 800 से अधिक मतदाता वाले बूथों को चिह्नित किया जाए। चिह्नीकरण के बाद 400 से कम मतदाता वाले बूथों को समाप्त कर 800 से अधिक मतदाता वाले बूथ पर अतिरिक्त बूथ बनाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। चिह्नीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कितने बूथ समाप्त होंगे और कितने बूथ अतिरिक्त बनेंगे इसकी जानकारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी