भारत माता की आरती उतार मनाया अमृत महोत्सव

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के उप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:42 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:42 PM (IST)
भारत माता की आरती उतार मनाया अमृत महोत्सव
भारत माता की आरती उतार मनाया अमृत महोत्सव

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हिदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम लालगेट पर भारत माता के चित्र की आरती उतारी।

देश भक्ति के गानों की धुन के साथ संपन्न हुई भारत माता की आरती में सबसे पहले बटुक अभय नारायण शुक्ला ने भाग लिया। महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, सुबोध तिवारी, महेंद्र कुमार, शेर सिंह, अंकित तिवारी, आदर्श पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी