जिले में अभियान चलाकर खोजे गए 8,419 बुखार पीड़ित

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद डेंगू मलेरिया वायरल बुखार आदि से पीड़ित रोगियों खोजने का अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:55 PM (IST)
जिले में अभियान चलाकर खोजे गए 8,419 बुखार पीड़ित
जिले में अभियान चलाकर खोजे गए 8,419 बुखार पीड़ित

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार आदि से पीड़ित रोगियों खोजने का अभियान चलाया गया। घर-घर जाकर आशा बहुओं ने लोगों के लक्षण जाने। इस आधार पर जिले में 8419 मरीज बुखार के मिले। स्वास्थ्य विभाग संबंधित आशा बहू के माध्यम से इन लोगों की मानिटरिग और दवा भी वितरित करने का दावा कर रहा है। जबकि जनपद में अभी तक बुखार से 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रामक रोग नियंत्रण के नोडल अधिकारी व उप मुख्यचिकित्साधिकारी डा. राजीव शाक्य ने बताया कि जनपद में सात से 16 सितंबर तक घर-घर सर्वे अभियान चलाया गया। ताकि जिले में बुखार पीड़ितों की संख्या सामने आ सके। इस अभियान में 622 टीमों का गठन किया गया। इनमें आशा बहुओं को रखा गया। आशा बहू ने घर-घर जाकर लोगों में बुखार आदि के लक्षण जाने। इस आधार पर उन्हें जांच कराने की सलाह दी गई। अभियान में 8419 लोग बुखार पीड़ित मिले। अभियान में टीम ने 228790 घरों में जाकर लोगों के लक्षण जाने। इस दौरान 8,419 लोगों ने बुखार आना बताया। इस पर इन लोगों को दवा दी गई और जांच कराने के लिए कहा। एक नजर

- सात सितंबर से 16 सितंबर तक चला घर-घर सर्वे अभियान

- अभियान में लगी टीमें - 622

- घरों में की गई जांच - 228790

- बगैर टीकाकरण के मिली गर्भवती - 4,754

- शून्य से दो वर्ष के बगैर टीकाकरण के मिले बच्चे- 13,656

- डेंगू, मलेरिया, टीबी, कोविड के लक्षण मिले - 11,883

- बुखार के मिले मरीज - 8,419

- जिले में बुखार से हुई मौत - 27

chat bot
आपका साथी