रसोइयों के मानदेय को मिला 2.51 करोड़ बजट

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद रसोइयों को तीन माह का मानदेय देने के लिए शासन ने 2.51 करोड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 05:20 PM (IST)
रसोइयों के मानदेय को मिला 2.51 करोड़ बजट
रसोइयों के मानदेय को मिला 2.51 करोड़ बजट

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : रसोइयों को तीन माह का मानदेय देने के लिए शासन ने 2.51 करोड़ का बजट जिले को आवंटित कर दिया है। मानदेय अनुमोदित करने के लिए फाइल जिलाधिकारी के पास बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भेज दी है। अनुमोदित होते ही रसोइयों के खातों में मानदेय पहुंच जाएगा।

जिले में करीब 4274 रसोइया परिषदीय विद्यालयों में तैनात हैं। इन रसोइयों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वह परेशान थीं। दीपावली को देखते हुए बीते दिन रसोइयों के मानदेय के लिए जिले को 2.51 करोड़ रुपये की धनराशि बेसिक शिक्षा विभाग को भेज दी गई। मिडडे मील प्रभारी सतीश वर्मा ने बताया कि 2.51 करोड़ का बजट रसोइयों के मानदेय के लिए मिल गया है। सोमवार को फाइल अनुमोदन के लिए डीएम के पास भिजवा दी है। अनुमोदन मिलते ही रसोइयों के खातों में मानदेय पहुंच जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली से पहले मानदेय रसोइयों को मिल जाएगा।

chat bot
आपका साथी