आठ वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी को जेल भेजा

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद चोरी के मामले में आठ वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:25 PM (IST)
आठ वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी को जेल भेजा
आठ वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी को जेल भेजा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : चोरी के मामले में आठ वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी को मऊदरवाजा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया। वह दिल्ली में रह रहा था।

मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजय नरायण सिंह ने बताया कि गांव कुबेरपुरघाट निवासी हीरालाल राजपूत पुत्र प्यारेलाल को शुक्रवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज है। वह आठ वर्ष से फरार चल रहा था। न्यायालय में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ न्यायालय की अवहेलना करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके घर की कुर्की की जा चुकी है। इसके बाद आरोपित पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वह इन दिनों साठ फुटा रोड सब्जी मंडी गली नंबर ई.53 मॉडल-एक बदरपुर बार्डर एक्सटेंशन नई दिल्ली में रह रहा था। न्यायालय के आदेश पर हीरालाल को जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी