120 हुए स्वस्थ, दो सैन्य कर्मी समेत तीन संक्रमित

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद रविवार सुबह 37 लोगों की रिपोर्ट आई। इसके साथ ही दो सैनिक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:51 PM (IST)
120 हुए स्वस्थ, दो सैन्य कर्मी समेत तीन संक्रमित
120 हुए स्वस्थ, दो सैन्य कर्मी समेत तीन संक्रमित

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : रविवार सुबह 37 लोगों की रिपोर्ट आई। इसके साथ ही दो सैनिक कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि पॉजिटिव निकला एक अन्य युवक कमालगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर टप्पा मंडल का निवासी है और फिलहाल अपने घर पर ही रह रहा था। इस प्रकार अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 197 हो गई है। वहीं 120 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। अभी जनपद के 70 कोरोना मरीज एक्टिव हैं।

प्रयागराज के 19 वर्षीय और अंबेडकरनगर निवासी 22 वर्षीय सैनिक 20 जून को राजपूत रेजीमेंट में ड्यूटी पर आए थे। दोनों के सैंपल लेकर जांच कराई गई थी। रविवार को दोनों सैनिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों ही सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि दोनों सैनिकों की रिपोर्ट संबंधित जनपदों में शामिल किए जाने को शासन को पत्र लिखा गया है। वहीं मैनपुरी जिले के निवासी सैनिक की हालत बिगड़ने पर उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर शासन ने अब इस सैनिक को मैनपुरी के आंकड़ों में शामिल कर लिए जाने की पुष्टि कर दी है।

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पा मंडल निवासी 20 वर्षीय युवक करीब डेढ़ माह पहले दिल्ली से आया था। दो जुलाई को हालत बिगड़ने पर उसने कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई थी,जिसमें युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।

chat bot
आपका साथी