108-102 एंबुलेंस कर्मियों ने धरना देकर की नारेबाजी

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद शासन द्वारा 108 की (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एएलएस एंबुलेंस का ठेका

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:49 PM (IST)
108-102 एंबुलेंस कर्मियों ने धरना देकर की नारेबाजी
108-102 एंबुलेंस कर्मियों ने धरना देकर की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शासन द्वारा 108 की (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एएलएस एंबुलेंस का ठेका चिकित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड को दिया गया है। अब फर्म एएलएस एंबुलेंस के लिए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। इसके विरोध में एंबुलेंस कर्मचारी एकजुट हो गए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया बंद करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने 26 जुलाई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। जीवनदायिनी कर्मचारी संघ के बैनर तले एंबुलेंस कर्मियों ने शुक्रवार को लोहिया अस्पताल परिसर में धरना दिया और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने तीनों एएलएस एंबुलेंस खड़ी रखी। गनीमत रही कि मरीजों को इस एंबुलेंस की जरूरत नहीं पड़ी, अन्यथा उनकी जान पर आ जाती। संगठन के कोषाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि वह आठ वर्षों से 108 एंबुलेंस में सेवाएं दे रहे हैं। जब कि एएलएस एंबुलेंस आई तो उसमें उनका समायोजन कर दिया गया। अब सरकार ने एएलएस एंबुलेंस का ठेका दूसरी फर्म को दे दिया। संबंधित फर्म नए सिरे से कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। संगठन इसका विरोध कर रहा है। मांगों में एएलएस और सभी एंबुलेंस में कार्यरत कर्मचारियों को न बदला जाए, वेतन में कटौती न की जाए।

chat bot
आपका साथी