आधी आबादी ने थामे रखी रोजगार सृजन और मदद की मुहिम

जहां एक ओर रीना द्विवेदी श्यामा शर्मा रत्ना जायसवाल आदि ने जरूरतमंदों को खुद कपड़े का मास्क बनाकर मुफ्त बांटा बल्कि राशन आदि भी मुहैया कराया वहीं शीबान जैसी महिलाओं ने विषमतम परिस्थितियों में गांव में रोजगार सृजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:45 PM (IST)
आधी आबादी ने थामे रखी रोजगार सृजन और मदद की मुहिम
आधी आबादी ने थामे रखी रोजगार सृजन और मदद की मुहिम

प्रहलाद तिवारी, अयोध्या

परिस्थितियां कितनी भी जटिल क्यों न हो, लेकिन यदि कुछ करने का हौसला है तो विकट परिस्थितियों में भी रास्ता निकल जाता है। कोरोना संकट काल में लॉकडाउन लागू हुआ तो हर किसी के सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ। बेरोजगारी बढ़ने लगी। परदेश में कमा रहे पुरुष भी घर पर बैठ चुके थे, ऐसे में महिलाओं ने आगे आकर आत्मनिर्भर बनने की ठानी और न केवल आत्मनिर्भर बनी बल्कि रोजगार का सृजन भी किया।

जहां एक ओर रीना द्विवेदी, श्यामा शर्मा, रत्ना जायसवाल आदि ने जरूरतमंदों को खुद कपड़े का मास्क बनाकर मुफ्त बांटा, बल्कि राशन आदि भी मुहैया कराया, वहीं शीबान जैसी महिलाओं ने विषमतम परिस्थितियों में गांव में रोजगार सृजन किया। मवई ब्लॉक के संडवा गांव की किशोरी शबीना ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से थ्री लेयर मास्क बनाना शुरू किया। मॉस्क के रोजगार से लगभग डेढ़ सौ महिलाओं को जोड़ा। ये महिलाएं प्रतिदिन 500 से लेकर 600 मास्क तैयार करती थीं। समूह की अध्यक्ष शबीना बताती हैं कि मास्क बनाने का काम जनता क‌र्फ्यू के तीसरे दिन से शुरू कर दिया गया। पहले उद्देश्य राष्ट्र सेवा का रहा, फिर जब सरकार ने मॉस्क को अनिवार्य कर दिया तो राष्ट्र सेवा के साथ ही यह आय का साधन भी बना। शबीना बताती हैं कि मनरेगा श्रमिकों के लिए ग्राम प्रधान मास्क खरीद रहे हैं। 12 हजार मास्क का आर्डर विकास भवन से मिला है। अन्य संस्थानों से भी मांग आ रही है। इस कार्य में शबीना की मां व बड़ी बहन भी सहयोग करती है। गांव की नसरीन जहां, नादिरा बानो, समीमा खातून, अनीसा बानो व जैनब बानो, शहर बानो, महक आदि महिलाएं साथ देती है। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी महिलाओं ने प्रवासियों और दूसरे जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा किया। शबीना बानो महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़ कर आत्मनिर्भर बना रही हैं।

chat bot
आपका साथी