तालाब से बरामद हुआ विवाहिता का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से विवाहिता का शव बरामद हुआ। घटना थाना खंडासा थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव की है। ग्रामीणों ने तालाब में विवाहिता श्रद्धा का शव देख पति रामदत्त को खबर दी.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:10 AM (IST)
तालाब से बरामद हुआ विवाहिता का शव
तालाब से बरामद हुआ विवाहिता का शव

अमानीगंज (अयोध्या) : संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से विवाहिता का शव बरामद हुआ। घटना थाना खंडासा थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव की है। ग्रामीणों ने तालाब में विवाहिता श्रद्धा का शव देख पति रामदत्त को खबर दी। रामदत्त ने बताया कि वह मछली पकड़ने निकले थे। लौटकर आए तो पत्नी घर पर नहीं थी। वह अक्सर खेत की रखवाली करने चली जाती थी, यही सोचकर उसकी तलाश नहीं की। चौकी इंचार्ज अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी