अभिलेखों के बगैर नहीं होगा ईंट भट्ठों का नवीनीकरण

एक अक्टूबर से नया सत्र होगा शुरूजिला पंचायत में दाखिल करने होंगे स्वामित्व समेत अन्य अभिलेख.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:43 PM (IST)
अभिलेखों के बगैर नहीं होगा ईंट भट्ठों का नवीनीकरण
अभिलेखों के बगैर नहीं होगा ईंट भट्ठों का नवीनीकरण

अयोध्या: ईंट भट्ठों के नवीनीकरण के लिए स्वामित्व समेत अन्य अभिलेख जिला पंचायत में दाखिल करना होगा, तभी नवीनीकरण होगा। जिला पंचायत के कर अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने रोक लगा दी है। जिले में ईंट भट्ठों की संख्या दो सौ के करीब है। एक अक्टूबर से ईंट भट्ठों का सत्र शुरू होना है। तीन दिन बचे हैं। सत्र सितंबर 2021 तक चलेगा। जिला पंचायत पंजीकरण व टैक्स का 10 हजार रुपये प्रति ईंट भट्ठा लेता है।

कर अधिकारी के अनुसार पहले कर समाहर्ता ईंट भट्ठे के संचालन के आधार पर निर्धारत शुल्क लेकर नवीनीकरण कर देते थे। कई विवाद इसे लेकर सामने आए। भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति न हो, इसलिए पुरानी व्यवस्था पर रोक लगाते हुए नए सत्र में स्वामित्व व संबंधित पेपर जिला पंचायत में दाखिल करने के बाद ही नवीनीकरण किया जाएगा। स्वामित्व व किराया संबंधी आदि पेपर देखने के बाद नवीनीकरण से विवाद की गुंजाइश स्वत: समाप्त हो जाएगी। उनके अनुसार विवाद के अलावा ऑडिट आपत्तियों का बोझ हल्का करने में मदद मिलेगी। आपत्तियां जो पहले की हैं, उनके निराकरण में भी आसानी होगी। पहले संचालन के आधार पर नवीनीकरण की व्यवस्था रही। बताया, ईंट भट्ठा संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद नवीनीकरण की व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया गया।

chat bot
आपका साथी