पछुवा हवा गिराएगी तापमान, बढ़ेगी ठंड

अयोध्या हवा की दिशा में बदलाव के साथ तापमान में कमी आने लगी है। रात के साथ दिन का तापमान कम हुआ है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में ठंड में और इजाफा हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा समय में उत्तरी-पश्चिमी दिशा से हवा चल रही है। इस वजह से ठंड में और कमी आएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:05 AM (IST)
पछुवा हवा गिराएगी तापमान, बढ़ेगी ठंड
पछुवा हवा गिराएगी तापमान, बढ़ेगी ठंड

अयोध्या : हवा की दिशा में बदलाव के साथ तापमान में कमी आने लगी है। रात के साथ दिन का तापमान कम हुआ है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में ठंड में और इजाफा हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा समय में उत्तरी-पश्चिमी दिशा से हवा चल रही है। इस वजह से ठंड में और कमी आएगी।

गत दिनों उत्तरी-पूर्वी दिशा से हवा चलने की वजह से धुंध छाई थी और धूप में फीकापन था। बीती रात हवा की दिशा में तब्दीली आ गई। इससे वातावरण में ठंड बढ़ी है, हालांकि धूप अच्छी निकल रही है। सोमवार को दिन में अच्छी धूप निकली, जिसका लोगों ने आनंद लिया। खासतौर पर बुजुर्गों ने दिन में धूप का आनंद उठाया।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी दिशा से चल रही हवा रात के तापमान में कमी लाएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम साढ़े नौ डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आ‌र्द्रता 91 व न्यूनतम 47 फीसदी रही।

chat bot
आपका साथी