तल्ख रहा मौसम का मिजाज, 40 पार रहेगा पारा

अयोध्या मौसम का मिजाज सोमवार को खासा तल्ख रहा। दिन में एक ओर सूर्यदेव लोगों को तपाते रहे तो दूसरी ओर तेज हवा ने खासा परेशान किया। आगामी एक-दो दिनों तक तेज हवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रहेगी। तापमान में भी इजाफा होगा। गत तीन दिनों से तापमान लगातार उच स्तर पर बना हुआ है। रविवार को पारा 42 डिग्री के ऊपर था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:35 PM (IST)
तल्ख रहा मौसम का मिजाज, 40 पार रहेगा पारा
तल्ख रहा मौसम का मिजाज, 40 पार रहेगा पारा

अयोध्या : मौसम का मिजाज सोमवार को खासा तल्ख रहा। दिन में एक ओर सूर्यदेव लोगों को तपाते रहे तो दूसरी ओर तेज हवा ने खासा परेशान किया। आगामी एक-दो दिनों तक तेज हवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रहेगी। तापमान में भी इजाफा होगा।

गत तीन दिनों से तापमान लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है। रविवार को पारा 42 डिग्री के ऊपर था। सोमवार को पारा रविवार के मुकाबले थोड़ा कम रहा, लेकिन गर्मी जस की तस रही। सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन में कड़ी धूप ने लोगों को बेहाल रखा। इसी वजह से दिन में प्रमुख मार्ग व बाजारों में चहल-पहल कम रही। इसके साथ साढ़े पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने भी लोगों को खासा परेशान किया। दिन में हवा के साथ धूल के कण उड़ते रहे। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी में राहत मिलने की संभावना नहीं है। पारा 40 के ऊपर ही रहेगा। विभाग के मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवा की रफ्तार तेज रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आ‌र्द्रता 55 व न्यूनतम 32 फीसदी रही।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी