उत्तम प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ा यूपी : वेद

नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने सोमवार को प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया। कहा यूपी अब उत्तम प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। पहले जहां प्रदेश देश में अंतिम पायदान पर था वहीं अब विभिन्न योजनाओं में पहले अथवा दूसरे नंबर पर है। यूपी अर्थव्यवस्था व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:17 PM (IST)
उत्तम प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ा यूपी : वेद
उत्तम प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ा यूपी : वेद

अयोध्या: नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने सोमवार को प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया। कहा, यूपी अब उत्तम प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। पहले जहां प्रदेश देश में अंतिम पायदान पर था, वहीं अब विभिन्न योजनाओं में पहले अथवा दूसरे नंबर पर है। यूपी अर्थव्यवस्था व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, सौभाग्य योजना में यूपी देश में प्रथम स्थान पर है। खाद्यान्न, गन्ना, चीनी, गेहूं, आलू, हरी मटर, आम, आंवला और दुग्ध उत्पादन में यूपी प्रथम स्थान पर है। वे सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहाकि जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं अब वे स्वयं को रामभक्त घोषित कर रहे हैं। सपा-बसपा की सरकार में अयोध्या उपेक्षित रही। अयोध्या में विकास के कोई कार्य नहीं हुए। वर्ष 2017 में जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो अयोध्या के साथ अन्य तीर्थ स्थलों का विकास आरंभ हुआ। अयोध्या में बस अड्डा, रेलवे स्टेशन को सु²ढ़ कर यातायात के साधनों को बेहतर किया गया, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से अयोध्या पहुंच सकें। हवाई अड्डा बनाने की प्रक्रिया आरंभ हुई, जिससे सुदूर राज्यों से भी लोग आसानी से अयोध्या पहुंच सकें। उन्होंने कहाकि अयोध्या की बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। सीवर लाइन का निर्माण हो रहा है। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कहा, अब न केवल हर गांव और मजरे में बिजली पहुंचाई गई, बल्कि शहर में 24 और गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई। विधायक ने कहाकि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम कदम उठाए गए। वर्ष 2017 तक जहां प्रदेश में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे। वहीं अब 42 मेडिकल कॉलेज या तो बन रहे हैं या फिर बन चुके हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, चंद्रप्रकाश गुप्त, अमल गुप्त, ज्ञान केसरवानी, देवेंद्र मिश्र दीपू आदि थे।

chat bot
आपका साथी