तेजी से तरक्की की राह पर बढ़ा प्रदेश : मित्तल

अयोध्या भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:52 PM (IST)
तेजी से तरक्की की राह पर बढ़ा प्रदेश : मित्तल
तेजी से तरक्की की राह पर बढ़ा प्रदेश : मित्तल

अयोध्या: भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहाकि विपक्ष मुद्दा विहीन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश तेजी से तरक्की की राह पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहाकि यूपी में निवेश बढ़ने से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ीं हैं। यूपी सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा दिया है। युवाओं को स्वावलंबी बनाया है। युवा अब उद्यमी बन रहे हैं। उन्होंने कहाकि नौकरी दिलाने के नाम पर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश सरकार ने कड़े कदम उठाए। इसका नतीजा रहा कि प्रतिभा के धनी युवक-युवतियों को अवसर मिल रहा है। वे सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कार्यालय पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की मौजूदगी में उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। जरूरतमंदों को फ्री में राशन मुहैया कराया जा रहा है। योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों को मिल रहा है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि संपर्क व संवाद से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए भाजपा सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, विशाल सिंह, शिवम सिंह, देवेश तिवारी, रवि शर्मा, आकाश सोमवंशी, सार्थक तिवारी, नितिन पांडेय, उपेंद्र शुक्ला, भूपेंद्र शुक्ला, प्रेम अग्रहरि, अभिषेक दास, आशीष शर्मा, विकास गुप्ता, दिव्यांश सिंह, कुलदीप मौर्या, कर्मवीर सिंह, विकास यादव, विश्वनाथ तिवारी, पिटू यादव, पवन चौरसिया, दीपक पांडेय, अनुराग त्रिपाठी मौजूद रहे। सआदतगंज में भाजयुमो नेता विशाल सिंह की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में वैभव सिंह, आशीष सिंह, विष्णु गुप्ता, अनादि सिंह, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आकाश गुप्त, संदीप चौधरी, विशाल विश्वकर्मा आदि थे। सोहावल संवादसूत्र के मुताबिक रौनाही टोल प्लाजा पर भाजयुमो के जिला मंत्री आशीष तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमांशु सिंह, निखिल सिंह, गौरव सिंह, अमितेश तिवारी, पवन वर्मा, जमाल अहमद, गगन सिंह, पवन वर्मा, सूरज रावत, नंद कुमार रावत, प्रमोद कुमार, रवि रावत, अयाज खान, विशाल मिश्रा, गौरव, उमाशंकर सिंह, अवनीश तिवारी, विकास मौर्य आदि थे।

-------------------

आपस में भिड़े भाजपाई, अध्यक्ष के सामने हुई किरकिरी

अयोध्या: भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल के सामने ही सांगठनिक अनुशासन की धज्जियां उड़ती नजर आईं और कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए। सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच-बचाव करने के बाद दोनों पक्षों को किसी तरह अलग किया जा सका। वहीं महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने मारपीट की घटना से इंकार किया है।

chat bot
आपका साथी