सड़क दुर्घटना में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई कार बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:05 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर
सड़क दुर्घटना में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

भेलसर(अयोध्या) : कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई कार बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लगभग साढ़े आठ बजे नरेश के होटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी रतन लाल शर्मा ने बताया कि लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल रामअभिलाख व श्यामबिहारी सडरी गांव के निवासी हैं। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी