जिदगी के लिए करें यातायात नियमों का पालन : सिंह

अयोध्या चालान के डर से नहीं अपनी जिदगी की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों को नियंत्रित किया जा सकता है। यह विचार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एसके सिंह ने व्यक्त किया। वे यातायात माह के समापन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 06:05 AM (IST)
जिदगी के लिए करें यातायात नियमों का पालन : सिंह
जिदगी के लिए करें यातायात नियमों का पालन : सिंह

अयोध्या : चालान के डर से नहीं अपनी जिदगी की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों को नियंत्रित किया जा सकता है। यह विचार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एसके सिंह ने व्यक्त किया। वे यातायात माह के समापन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण ने कहाकि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट व कार सवार सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही जान जोखिम में डाल सकती है।

सीओ सिटी अरविद चौरसिया ने कहाकि नवंबर माह में चलाए गए यातायात माह के दौरान विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में जाकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से बताया। संचालन यातायात उपनिरीक्षक विवेक सिंह ने किया। विवेक सिंह ने बताया कि छात्रा ईशा शुक्ला, साक्षी सिंह, राजनंदिनी व शशांक शुक्ल की ओर से यातायात पर आधारित कविता को लोगों को काफी सराहा। प्रोत्साहन के लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर एसपी सिटी विजयपाल सिंह, प्रशिक्षु आइपीएस निपुण अग्रवाल व व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, प्रेमनाथ राय, नीरज व आनंद अग्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी