आज अखिलेश से मिलेंगे नागेंद्र यादव

समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पर इंदूसेन यादव की घोषित उम्मीदवारी के बावजूद नामांकनपत्र खरीद कर पार्टी की मुश्किलें बढ़ाने वाले जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव को दिन भर मनाने का दौर चला। पार्टी प्रत्याशी इंदूसेन के पति पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव उन्हें मनाने सुशांत गोल्ड सिटी-लखनऊ पहुंचे। करीब एक घंटे लंबी वार्ता दोनों के बीच हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:09 PM (IST)
आज अखिलेश से मिलेंगे नागेंद्र यादव
आज अखिलेश से मिलेंगे नागेंद्र यादव

अयोध्या: समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पर इंदूसेन यादव की घोषित उम्मीदवारी के बावजूद नामांकनपत्र खरीद कर पार्टी की मुश्किलें बढ़ाने वाले जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव को दिन भर मनाने का दौर चला। पार्टी प्रत्याशी इंदूसेन के पति पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव उन्हें मनाने सुशांत गोल्ड सिटी-लखनऊ पहुंचे। करीब एक घंटे लंबी वार्ता दोनों के बीच हुई। इस बीच जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने दावा किया कि नागेंद्र यादव को मना लिया जाएगा। वहीं नागेंद्र यादव ने पूर्व मंत्री आनंदसेन से वार्ता सौहार्दपूर्ण बताया। पर उन्होंने यह जरूर कहाकि वह राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के बाद ही जिला पंचायत अध्यक्ष पर चुनाव लड़ने के बारे में निर्णय करेंगे। कहा, शुक्रवार को सायं चार बजे अखिलेश यादव से मुलाकात का समय मिला है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि कुछ जिला पंचायत सदस्य भी उनके साथ है। नागेंद्र की मंशा पार्टी सुप्रीमो के सामने उनके परेड की है। 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हैं। नामांकन की पूर्व संध्या पर अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात पर पार्टी नेताओं की नजर है। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद वह मान जाएंगे, ऐसा पार्टी के ज्यादातर नेताओं का मानना है। उन्हीं नेताओं का कहना है कि इंदूसेन ही उम्मीदवार रहेंगी।

भाजपा से रोली सिंह ने भी खरीदा नामांकनपत्र

अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रोली सिंह ने भी दो सेट में नामांकनपत्र खरीदा। समाजवादी पार्टी से घोषित प्रत्याशी इंदूसेन यादव ने भी एक सेट में और नामांकनपत्र खरीदा। सपा प्रत्याशी इंदूसेन दो सेट में नामांकन पत्र पहले दिन बुधवार को खरीद चुकी हैं। सपा से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव ने भी एक सेट में नामांकनपत्र खरीद समाजवादी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ा रखी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट पर किया जाएगा। उसी दिन दोपहर तीन बजे से नामांकनपत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 29 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तक की जा सकेगी। मतदान जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट पर तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना करा चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी