सादगी के बीच श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ पर आज मनेगा गुरुपर्व

श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में रविवार को गुरुपूर्णिमा पर्व अत्यल्प लोगों के साथ सादगी से मनाया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पीठ से जुड़े साधक व श्रद्धालु अपने घर पर ही गुरुपर्व मनाएंगे.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:26 PM (IST)
सादगी के बीच श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ पर आज मनेगा गुरुपर्व
सादगी के बीच श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ पर आज मनेगा गुरुपर्व

अयोध्या: श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में रविवार को गुरुपूर्णिमा पर्व अत्यल्प लोगों के साथ सादगी से मनाया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पीठ से जुड़े साधक व श्रद्धालु अपने घर पर ही गुरुपर्व मनाएंगे। न्यास अध्यक्ष देवमित्र पांडेय व पीठ के मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। पीठ की परंपरा के अनुरूप इस दिन पीठ परिसर में स्थापित स्वामीजी महाराज व पीठ के संस्थापक गुरु आमिल के विग्रह का अभिषेक कर षोडशोपचार पूजन किया जाएगा। पीठ परिसर में स्थापित भगवती तारा, मां पीतांबरा, स्वामीजी महाराज समेत सभी देवी देवताओं की विशेष पूजा कर सामूहिक जप व सूक्ष्म हवन किया जाएगा। कोविड गाइड लाइन को ²ष्टिगत रखते हुए पीठ पर भीड़भाड़ नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी