आज जिलाधिकारी करेंगे सोहावल तहसील में सुनवाई

जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा मंगलवार को तहसील सोहावल में संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करेंगे। नवंबर तक संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम जारी कर दिया गया.

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 10:49 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 10:49 PM (IST)
आज जिलाधिकारी करेंगे सोहावल तहसील में सुनवाई
आज जिलाधिकारी करेंगे सोहावल तहसील में सुनवाई

अयोध्या : जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा मंगलवार को तहसील सोहावल में संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करेंगे। नवंबर तक संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। बीकापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रुदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील मिल्कीपुर में एडीएम प्रशासन सुनवाई करेंगे। तीसरे मंगलवार 20 अक्टूबर को जिलाधिकारी की तहसील मिल्कीपुर, मुख्य विकास अधिकारी रुदौली, मुख्य राजस्व अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील सोहावल तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील बीकापुर में सुनवाई करेंगे। 03 नवंबर को जिलाधिकारी तहसील रुदौली, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सोहावल में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील सदर में एडीएम प्रशासन सुनवाई करेंगे। 17 नवंबर को जिलाधिकारी तहसील सदर, सीडीओ तहसील रुदौली, मुख्य राजस्व अधिकारी तहसील बीकापुर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील मिल्कीपुर व एडीएम प्रशासन तहसील सोहावल में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।

chat bot
आपका साथी